मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके शिवाजी पार्क स्थित आवास पर बुधवार सुबह मुलाकात की।
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके शिवाजी पार्क स्थित आवास पर बुधवार सुबह मुलाकात की।
हालांकि सभी अटकलबाजियों को विराम देते हुए एमएनएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि रामदेव के मुंबई में होने के चलते यह एक ‘शिष्टाचार भेंट’ थी।
दोनों ने लगभग आधा घंटे एक साथ बिताया। और कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी दिलचस्पी के योग और राजनीति विषयों पर बातचीत की। उसके बाद दोनों प्रतीक्षारत मीडियाकर्मियों के समक्ष उपस्थित हुए और कुछ तस्वीरें खिंचवाई।
ठाकरे ने कहा, “बाबा रामदेव के साथ यह बहुत ही अच्छी मुलाकात थी। वह भारत के योग और आयुर्वेद की हिंदू परंपरा के सबसे बड़े विश्व प्रचारक हैं।” इससे पहले ठाकरे ने अपने निवास पर योग गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में एमएनएस प्रमुख बाबा रामदेव के आलोचक रहे हैं। रामदेव महाराष्ट्र में अपने पतंजली साम्राज्य का विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं।
dharmpath.com dharmpath