रामनगर-हावड़ा विशेष ट्रेन त्योहारों में लगाएगी 6 फेरे

निर्णय के अनुसार, 05007 रामनगर-हावड़ा विशेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13 एवं 20 नवंबर को तथा 05008 विशेष हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से प्रत्येक रविवार 18, 25 अक्टूबर, 01, 08, 15 एवं 22 नवंबर को चलाई जाएगी।

इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 05007 रामनगर-हावड़ा विशेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से 17.55 बजे प्रस्थान कर काशीपुर से 18.23 बजे, बाजपुर से 18.44 बजे, लालकुआं से 19.55 बजे, पंतनगर से 20.09 बजे, किच्छा से 20.21 बजे, बहेड़ी से 20.38 बजे, भोजीपुरा से 21.25 बजे, इज्जतनगर से 22.00 बजे, बरेली सिटी से 22.40 बजे, बरेली से 23.15 बजे, सीतापुर कैंट से दूसरे दिन 02.20 बजे, गोंडा से 05.20 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, खलीलाबाद से 07.22 बजे, गोरखपुर से 08.35 बजे, कप्तानगंज से 09.25 बजे, पडरौना से 09.52 बजे, तमकुही रोड से 10.32 बजे, थावे से 12.25 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 15.20 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किउल, झाझा, तीसरे दिन जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुगार्पुर, वर्दमान स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा 07.10 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी की यात्रा में 05008 हावड़ा-रामनगर विशेष साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से 08.35 बजे प्रस्थान कर वर्दमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 21 बजे, सीवान से 22.05 बजे, थावे से 22.42 बजे, तमकुही रोड से 23.54 बजे, पडरौना से दूसरे दिन 00.36 बजे, कप्तानगंज से 01.40 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.25 बजे, बस्ती से 03.55 बजे, गोंडा से 05.20 बजे, सीतापुर कैंट 08.28 बजे, बरेली से 12.00 बजे, बरेली सिटी से 12.17 बजे, इज्जतनगर से 12.42 बजे, भोजीपुरा से 12.58 बजे, बहेड़ी से 13.29 बजे, किच्छा से 13.50 बजे, पंतनगर से 14.09 बजे, लालकुआं से 14.32 बजे, बाजपुर से 15.22 बजे, काशीपुर से 16.10 बजे छूटकर रामनगर 16.45 बजे पहुंचेगी।

यादव के मुताबिक, इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा एसएलआर व एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 16 कोच लगंेगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493