रामनगर-हावड़ा विशेष साप्ताहिक ट्रेन 8 जुलाई से

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 05007/05008 रामनगर-हावड़ा-रामनगर एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी वाया गोरखपुर चलाने का निर्णय लिया है। अप ट्रेन रामनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई को और डाउन हावड़ा-रामनगर ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से प्रत्येक रविवार 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई को चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि 05007 रामनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी रामनगर से 17.55 बजे, काशीपुर से 18.23 बजे, बाजपुर से 18.44 बजे, लालकुआं से 19.55 बजे, पंतनगर से 20.09 बजे, किच्छा से 20.21 बजे, बहेड़ी से 20.38 बजे, भोजीपुरा से 21.25 बजे, इज्जतनगर से 22.00 बजे, बरेली सिटी से 22.40 बजे, बरेली से 23.15 बजे, सीतापुर कैंट से दूसरे दिन 2.20 बजे चलेगी।

यह ट्रेन गोंडा से 5.20 बजे, बस्ती से 6.50 बजे, खलीलाबाद से 7.22 बजे, गोरखपुर से 8.35 बजे, कप्तानगंज से 9.25 बजे, पड़रौना से 9.52 बजे, तमकुहीरोड से 10.32 बजे, थावे से 12.25 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 15.20 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, कियूल, झाझा, तीसरे दिन जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धवान स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा 7.10 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05008 हावड़ा-रामनगर ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी हावड़ा से 8.35 बजे छूटकर वर्धवान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 21.00 बजे, सीवान से 22.05 बजे, थावे से 22.42 बजे, तमकुहीरोड से 23.54 बजे, पड़रौना से दूसरे दिन 12.36 बजे, कप्तानगंज से 01.40 बजे चलेगी।

यह ट्रेन गोरखपुर से 2.45 बजे, खलीलाबाद से 3.25 बजे, बस्ती से 3.55 बजे, गोंडा से 5.20 बजे, सीतापुर कैंट से 8.28 बजे, बरेली से 12.00 बजे, बरेली सिटी से 12.17 बजे, इज्जतनगर से 12.42 बजे, भोजीपुरा से 12.58 बजे, बहेड़ी से 13.29 बजे, किच्छा से 13.50 बजे, पंतनगर से 14.09 बजे, लालकुआं से 14.32 बजे, बाजपुर से 15.22 बजे, काशीपुर से 16.10 बजे छूटकर रामनगर 16.45 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493