पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्णय के तहत 15120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम एक्सप्रेस में 8 अप्रैल को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15119 रामेश्वरम -मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 11 अप्रैल को रामेश्वरम से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath