रामोस सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी : सुआरेज

बार्सिलोना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले उरुग्वे के स्टार फारवर्ड लुइस सुआरेज का कहना है कि मैदान में उनके लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले डिफेंडर सर्गियो रामोस हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सुआरेज ने रामोस को अनुभवी और प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी करार दिया। सुआरेज ने कहा, “वह काफी ताकतवर हैं। उनके पास काफी अनुभव है और वह बेहद प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं।”

बीते रविवार को सुआरेज ने इबार के खिलाफ अपनी टीम के लिए पहली हैट्ट्रिक लगाई। इस हैट्ट्रिक के बारे में पूछे जाने पर सुआरेज ने कहा, “मैं इन गोलों से बेहद खुश हूं, क्योंकि इनसे हमारी टीम को जीत मिली है। ये गोल ऐसे समय में हुए हैं, जब लियोनेल मेसी हमारे साथ नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493