भुवनेश्वर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के गंजम जिले में गुरुवार को ट्रक और मिनी ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक खड़े मिनी ट्रक में जा घुसा। हादसे के वक्त मजदूर मिनी ट्रक में रखी सब्जियां उतार रहे थे। अनियंत्रित ट्रक ने मिनी ट्रक के पास खड़ी एक बस में भी टक्कर मारी थी।
पुलिस अधीक्षक (ब्रह्मापुर) सार्थक सारंगी ने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में चार खुदरा सब्जी विक्रेता, ट्रक का चालक एवं हेल्पर और बस का कंडक्टर शामिल है।
dharmpath.com dharmpath