नित्य गोपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का फैसला भले ही न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन देश के करोड़ों हिंदुओं के दिलों में सुबह की पहली किरण राम मंदिर के जल्द निर्माण की आस लिए खुलती है। यह आस केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है और कोई नहीं।”
धर्मगुरु ने उप्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा, “राहुल गांधी अनाथ हैं, इसलिए उन्हें सहारे की जरूरत है।”
उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने महंत ने राजनेता की तरह कहा कि प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है, विकास के साथ रोजगार व बेहतर कानून व्यवस्था अगर कोई दे सकता है तो वह भाजपा ही है। यह बात चुनाव परिणाम से साबित हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath