रायपुर-कोलकाता फ्लाइट की माना विमानतल पर आपात लैंडिंग

यात्रियों के हंगामे के बाद इंडिगो ने सभी 160 यात्रियों को दोपहर 3.00 बजे की फ्लाइट मुहैया कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी शांत हुए।

एयरलाइंस के ग्राहक सेवा सलाहकार पवन ने बताया कि विमान जैसे ही रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल से उड़ान भरा वैसे ही पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। पवन ने इसके पीछे का कारण रनवे का खराब होना बताया।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल के डीजीएम (सिविल) अशोक कुमार ने कहा, “वे ऐसा कैसे कह सकते हैं। हमारी हवाई पट्टी एकदम नई है।”

बीते 15 दिनों में यह दूसरी घटना है, जब इंडिगो की फ्लाइट रायपुर में आपात लैंड हुई है। इसके पहले इंडिगो की रेग्युलर फ्लाइट 6ई-827 सुबह करीब नौ बजे रायपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तभी विमान से पक्षी टकरा जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया था। विमान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस इंडिगो की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493