रायपुर में 4 दिनी कचरा महोत्सव शुरू, जुटेंगे विशेषज्ञ

रायपुर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने बताया कि कचरा महोत्सव में देशभर के विशेषज्ञ बेकार पड़े सामानों को फिर से काम के लायक बनाने के गुर सिखाएंगे। इस अनूठे आयोजन में बेकार पड़ी चीजों से बनाए गए सामानों की बिक्री भी होगी।

उन्होंने बताया कि निगम मुख्यालय भवन के सामने स्थित उद्यान में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से इसकी औपचारिक शुरुआत हुई। अमृतसर, मुंबई, कोचीन आदि जगहों से आए विषेषज्ञों की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय स्तर की संस्थाओं ने भी भाग लिया।

बंसल ने बताया कि बेकार पड़ी चीजों से बने 15 से अधिक ढांचों का आयोजन स्थल पर ही निर्माण किया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया को देखकर लोग भी यह कला सीखेंगे।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। मुंबई की 20 सदस्यीय टीम ने धारावी रॉक्स नामक बैंड पार्टी बनाई है। यह टीम कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी तरह कोचीन की थल्लावर बैंड पार्टी के तीन सदस्य स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर प्रस्तुति देंगे।

कचरा महोत्सव के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे, जो रात 9 बजे तक चलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493