रायपुर विमानतल हाईअलर्ट, सिर्फ यात्रियों को प्रवेश

केंद्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण से इसकी सूचना मिलने के बाद रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा जांच और सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट में 30 जनवरी तक केवल वही लोग प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास यात्रा करने के लिए टिकट होगा। यात्रियों को छोड़ने या लेने जाने वालों के लिए एयरपोर्ट के अंदर जाने पर बैन लगा दिया गया है।

रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीआईएसएफ (भारतीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के अफसरों को एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होने वाली सभी गाड़ियों को पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की भी बाहर और अंदर दो बार जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए टिकटों की बिक्री भी बंद कर दी गई है। अब यह काउंटर 30 जनवरी के बाद ही खुलेगा। सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान यात्रियों की टिकट के साथ ही उनकी आईडी भी चेक कर रहे हैं। मूल पहचानपत्र दिखाने पर ही यात्रियों को टिकट के साथ प्रवेश दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493