रायबरेली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रास्ते में रायबरेली में जोरदार स्वागत हुआ।
पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का अमेठी का यह पहला दौरा है।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राहुल के ‘शानदार स्वागत’ की जानकारी दी और एक ढाबा पर चाय पीते हुए लोगों से बात करने के दौरान की तस्वीरों को ट्वीट किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी थे।
dharmpath.com dharmpath