उन्होंने कहा कि जिस बर्बरता से पूर्व प्रधान व उनके साथ रहे लोगों की नृशंस हत्या हुई, उससे हत्यारोपियों व आतंकियों में फर्क करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने हत्या करने व इस साजिश में शामिल लोगों पर रासुका लगाने की मांग की।
इससे पहले देवारा जाते समय लालगंज में संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी की ओर से पीड़ित व शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पूर्व सांसद डॉ. वेदांती को सौंपा गया। देवारा पहुंचकर पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से इससे बड़े पैमाने पर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष पांडेय राजेश, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष बज्रघोष ओझा, राघवेश महराज, जिला प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्र, प्रभाकर मिश्र, संजय पांडेय, रविरंजन शुक्ल, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, घनश्याम मिश्र, नीरज पांडेय, अरुण सिंह, रामकिशोर पांडेय, दूधनाथ पांडेय के अलावा दिल्ली से आए समाजसेवी संजय चौबे आदि उपस्थित रहे व पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया।
dharmpath.com dharmpath