गोष्ठी में रालोद ने सर्वसम्मति से मांग की कि आज के दिन वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री को कारगिल में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि देशवासी अपने घरों में चैन से इसलिए सोते हैं कि देश की सीमा पर हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमा के साथ-साथ देशवासियों के सुख-चैन की भी रक्षा करते हैं।
गोष्ठी में रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि सीमा पर जवान और देश का अन्नदाता किसान भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, परंतु आज इन दोनों की जान और सम्मान सुरक्षित नहीं हैं।
रालोद महासचिव डॉ. मसूद अहमद ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश में अमन-चैन कायम करके ही इन जवानों का सपना पूरा किया जा सकता है, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गोष्ठी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह मुन्ना, ओंकार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बीएल प्रेमी, महिला प्रकोष्ठ मध्य उप्र की अध्यक्ष रमावती तिवारी, जिला महासचिव सोनू रावत, रवींद्र त्यागी, शकुंतला कुरील व विजय सब्बरवाल ने भी संबोधित किया।
dharmpath.com dharmpath