रावण दहन पर पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरा के अवसर पर पंजाब और हरियाणा में मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में रावण के पुतले जलाए गए और पाकिस्तान को जोर शोर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत के प्रति उसके बुरे मनसूबों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही में भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक सीमावर्ती राज्य में उत्सव के दौरान स्पष्ट दिखे, जिसकी 553 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है।

दानव राजा के पुतलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख रहील शरीफ, आतंकवादी नेता हाफिज सईद, मसूद अजहर और अन्य की तस्वीरें रखी गई थीं।

पाकिस्तान सीमा से 30 किलोमीटर दूर स्थित सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में मुख्य दशहरा समारोह में एक विशोष पुतला बनाया गया था, जिस पर पाकिस्तानी झंडे लगे थे और पाकिस्तानी नेताओं एवं पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के प्रमुखों की तस्वीरें रखी गई थीं।

रावण के पुतले दहन के वार्षिक अनुष्ठान को देखने के लिए लिए पंजाब, हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ में हजारों लोग एकत्रित हुए थे। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच उत्सव मनाए गए। पूरे राज्य में उत्सव का माहौल था।

हरियाणा के अंबाला जिले के बरारा गांव में देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला (210 फीट) जलाया गया।

चंडीगढ़ और उससे सटे पंचकुला एवं मोहाली शहर में भी कई जगहों पर रावण के पुतले जलाए गए। इन तीनों शहरों में सबसे उंचा 85 फीट का रावण का पुतला चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में जलाया गया।

अधिकांश जगहों पर बुराई पर अच्छाई की जीत को चित्रित करने वाले धार्मिक जुलूस निकाले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493