राष्ट्रनिर्माण के लिए अब लोगो में अधिक एकजुटता : नायडू

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत तीन वर्ष में राष्ट्र निर्माण में लोग पहले से अधिक एकजुट हुए हैं और सरकार ने उन्हें निराशा से निकालकर नई आशाओं के प्रति प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।

केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर नायडू ने अनेक ट्वीट में लिखा, “मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पहले से अधिक निश्चय और एकजुट किया है। लोग निराशा से बाहर निकले हैं और देश नए क्षितिज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 2014 में मिले जनादेश के अनुरूप रचना हो रही है।”

उन्होंने लिखा, “धन्यवाद टीम इंडिया, इसके तीन वर्ष के निर्णायक, ईमानदार, देखभाल करने वाले, विचारशील, प्रगतिशील, उत्तरदायी और सशक्त सुशासन ने लोगो की आशाओं और आकांक्षाओं से भरे नए भारत की बुनियाद रखी है। गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर, महिला, अनुसूचित जाति और जनजाति और महिलाओं को सशक्त किया गया है और देश और देशवासियों में नए सामथ्र्य की शुरुआत हुई है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से हर नागरिक को भारतवासी होने पर गर्व का अनुभव हुआ है। स्वयं और नेतृत्व पर विश्वास पुन स्थापित होने से देश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।”

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के रूप में अपने मंत्रालय द्वारा किए गए कार्य का जिक्र करते हुए नायडू ने ट्वीट कर लिखा, “तीन वर्षों के शहरी सुधार कार्यक्रमों ने पुनरुत्थानशील शहरी भारत के निर्माण के लिए शहरों और राज्य सरकारों में नया जोश भरा है। एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे शहर उन्नत शहरी जीवन की आशा का संचार कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “धन्यवाद टीम इंडिया। पहली बार 500 अमृत शहर और 98 स्मार्ट शहरों के पास शहरी आधारभूत ढांचे और जीवन स्तर में बदलाव के लिए पांच वर्ष की कार्ययोजना है। गत तीन वर्षों में शहरी आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को अनुमति प्रदान की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493