नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को गुजरात में अमूल के अत्याधुनिक चारा निर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रविवार को राष्ट्रपति भवन ने दी।
राष्ट्रपति बच्चों को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इग्नाइट पुरस्कार वितरित करेंगे और भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद के प्रोफेसरों और छात्रों से भी बात करेंगे।
मुखर्जी सोमवार को गुजरात और दीव के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वह साबरमती आश्रम भी जाएंगे और उसके आर्काइव और शोध केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वह मंगलवार को गुजरात विद्यापीठ के 62वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।
दो दिसंबर को वह सोमनाथ मंदिर जाएंगे और दीव में एक बीच उत्सव का उद्घाटन करेंगे।
उसी दिन दिल्ली लौटने से पहले वह द्वारकाधीश मंदिर भी जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath