राष्ट्रपति अर्जुन सिंह के सम्मान में स्मारक व्याख्यान देंगे

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 अप्रैल को नई दिल्ली के तीनमूर्ति स्थित नेहरू स्मारक में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के सम्मान में एक स्मारक व्याख्यान देंगे।

स्मारक व्याख्यान का आयोजन अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है जिसकी स्थापना अर्जुन सिंह के निधन के पांच साल बाद जनवरी, 2016 में की गई थी। सार्वजनिक सेवा में रहते हुए अर्जुन सिंह ने महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा तथा समाज के कमजोर तबकों एवं आदिवासियों के उत्थान जैसे कई सामाजिक कार्यो में भागीदारी की।

ट्रस्ट का उद्देश्य अर्जुन सिंह के उस सपने के पूरा करना है जिसमें समावेशी समाज के साथ एक बेहतर रहने योग्य विश्व का निर्माण करना है। ट्रस्ट के प्रमुख कार्य क्षेत्रों में जनजातियों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कार्य सहित लिंग जागरूकता, महिला सशक्तीकरण और साक्षरता तथा आर्थिक स्वतंत्रता के क्षेत्र में कार्य करना शामिल है।

ट्रस्ट की स्थापना अर्जुन सिंह की पुत्री मती वीणा सिंह ने की थी। मोती लाल बोरा, मोहसिना किदवई, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन सिंह की पत्नी मती सरोज कुमारी इसके ट्रस्टी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493