नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को जयपुर में आतंकवाद रोधी सम्मेलन 2016 का उद्घाटन करेंगे।
इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इंडिया फाउंडेशन कर रहा है, जिसके प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल हैं। यह आयोजन सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा व आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर के साथ मिलकर किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में भारत और विदेशों के आतंकवाद रोधी अभियान में भाग लेनेवाले, नीति निर्माता और बुद्धिजीवी आतंकवाद से लड़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
प्रथम आतंकवाद रोधी सम्मेलन का आयोजन जयपुर में मार्च 2015 में किया गया था।
dharmpath.com dharmpath