राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। भगवान बुद्ध के प्यार, करुणा, अहिंसा तथा समानता के संदेशों का युगों तक महत्व है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रकाश हैं। हम सभी को इस अवसर पर अहिंसा और करुणा की भावना दोहराने का संकल्प लेना चाहिए। मैं कामना करता हूं कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और विश्व में एकता के लिए प्रेरित करती रहें।”

अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, “भगवान बुद्ध के शांति, सत्य और करुणा के संदेश मानवीय दुख और पीड़ा समाप्त करने में हमें निर्देशित करते हैं। इस शुभ अवसर पर हमें भगवान बुद्ध के प्यार, करुणा और सहिष्णुता के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लेना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493