नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
कोविंद ने नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक ट्वीट में उन्हें भारत की अखंडता और एकता का लौह पुरुष कहा।
नायडू ने भी पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें भारत के आजाद होने के बाद देश को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है।
पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के एक छोटे से गांव नाडियाड में हुआ था। वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने।
भारत के लौह पुरुष के नाम से विख्यात पटेल को 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।
dharmpath.com dharmpath