राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी रक्षाबंधन की बधाई

नईदिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भाई-बहन के अनूठे संबंध का त्योहार रक्षाबंधन भातृभाव को और शक्ति प्रदान करे।

राष्ट्रपति ने कहा, ” रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत एवं विदेश में अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि रक्षा बंधन भाई और बहन के बीच एक अनूठे संबंध का त्योहार है और उनके बीच प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “ईश्वर करे, इस त्योहार की भावना भ्रातृभाव को और शक्ति दे एवं हमें महिलाओं, विशेष रूप से लड़कियों की सुरक्षा एवं मर्यादा के प्रति सार्वभौमिक सम्मान द्वारा परिभाषित समाज में जीने के लिए प्रेरित करे।”

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, जो भाइयों एवं बहनों के बीच प्रेम और स्नेह के मजबूत बंधन की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे समाज में महिलाओं को पारंपरिक रूप से दिए गए उच्च स्थान को भी परिपुष्ट करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493