राष्ट्रपति के मप्र प्रवास की तैयारियां जोरों पर

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर बुधवार को अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को बताया गया कि राष्ट्रपति कोविंद का 10 नवंबर को प्रदेश में प्रथम आगमन भोपाल में होगा। वह लाल परेड मैदान में आयोजित कबीर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय जीटीबी कॉम्प्लेक्स पार्क में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसी दिन राष्ट्रपति प्रशासन अकादमी में जवाहरलाल नेहरू नेशनल साइंस, मैथेमेटिक्स एंड एनवायरनमेंट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे। 11 नवंबर की सुबह वह अमरकंटक जाएंगे और वहां नर्मदा मंदिर में दर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के द्वित्तीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अमरकंटक से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव राजभवन एम़ मोहनराव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, एस़ के मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493