नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल जाकर अपने एक करीबी मित्र को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका निधन सुबह अस्पताल में हुआ।
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, कोविद करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा, “वह (कोविंद) अपने करीबी मित्र अनंत कुमार भार्गव को श्रद्धांजलि देने आए थे। भार्गव को दिल व गुर्दे से जुड़ी बीमारी थी। उनका आज सुबह 8.20 बजे निधन हो गया।”
dharmpath.com dharmpath