राष्ट्रपति कोविंद, मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह राज्य, आने वाले वर्षों में निरंतर समृद्ध और विकसित होता रहे।”

देवभूमि के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, “प्रकृति, प्रगति और समृद्ध संस्कृति की अनमोल संगम-स्थली यह प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करे।”

उत्तराखंड को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान वर्ष 2000 में 27वें राज्य का दर्जा दिया गया था, पहले यह उत्तर प्रदेश का हिस्सा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493