राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार का समर्थन करेगी टीआरएस

हैदराबाद, 19 जून (आईएएनएस)। आगामी राष्ट्रपति चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का निर्णय लिया।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात होने के बाद लिया है।

बिहार के राज्यपाल कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के निर्णय के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राव को फोन किया था और उनसे उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि ‘आपके सुझाव को देखते हुए हमने एक दलित को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।’

मोदी ने राव से उम्मीदवार को समर्थन देने का अनुरोध किया।

टीआरएस प्रमुख ने पार्टी के नेताओं से विचार-विमर्श के बाद प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति उम्मीदवार कोविंद को अपनी पार्टी का समर्थन देने का वायदा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493