राष्ट्रपति चुनाव : विपक्षी दलों की 14 जून को बैठक

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। देश में राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनावों के लिए विपक्षी पार्टियां 14 जून को चर्चा करने के लिए बैठक करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी ने जुलाई में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साझा मंच पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सोनिया गांधी ने चुनाव पर चर्चा के मद्देनजर इस महीने की शुरुआत में विपक्षी पार्टियों के दस सदस्यीय उपसमूह का गठन किया था।

विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “विपक्षी पार्टियों के उपसमूह के सदस्यों की 14 जून को औपचारिक रूप से बैठक शुरू होगी और इस दौरान राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।”

इस उपसमूह में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे, जदयू नेता शरद यादव, राजद नेता लालू प्रसाद यादव, सीपीआई नेता सीताराम येचुरी, टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोलपाल यादव, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, डीएमके नेता आर.एस.भारती और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल हैं।

निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगले राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होगा और मतगणना 20 जुलाई को होगी।

देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को होगा। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल अगस्त के अंत में समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493