नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।
कांग्रसे नेता ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों व विधायकों से ‘स्वविवेक से मतदान करने’ की अपील की थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह ‘संकुचित विचारधारा, विभाजनकारी और सांप्रदायिक दृष्टिकोण’ को देश पर थोपने की कोशिश कर रही है।
सभी निर्वाचित सांसद और विधायक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए मतदान करने के योग्य हैं। मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्षी दलों की साझा उम्मीदवार व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार आमने-सामने हैं।
dharmpath.com dharmpath