राष्ट्रपति ने असम के पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को असम और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया।

सिन्हा का गुरुवार को 90 साल की उम्र में निधन हुआ।

मुखर्जी ने अपने एक बयान में कहा, “वह भारत के महान बेटे थे, जिन्होंने असम तथा जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल और नेपाल में राजदूत सहित कई पदों पर देश की सेवा की। उनके निधन के साथ देश ने एक महान इंसान को खोया है और उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।”

अपने जीवनकाल में उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें उनकी आत्मकथा ‘ए सोल्जर रिकॉल्स’ और 1947-48 में जम्मू एवं कश्मीर के अभियान पर आधारित किताब शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493