राष्ट्रपति ने इटली को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इटली के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को इटली की सरकार और जनता को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध साझा मूल्यों, लोकतंत्र और बहुलतावाद की मजबूत नींव पर आधारित हैं।

मुखर्जी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तरेला को भेजे बधाई संदेश में कहा, “मेरा सौभाग्य है कि भारत की सरकार, जनता और अपनी की तरफ से आपको और इटली की जनता को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहा हूं।”

मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, “हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध हमारे साझा मूल्यों, लोकतंत्र और बहुलवाद की मजबूत नींव पर आधारित हैं और हम विभिन्न क्षेत्रों में साझा हित के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए आशान्वित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “महोदय, आपके अच्छे स्वास्थ्य, निजी सुख समृद्धि और इटली की जनता की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।”

दो जून, 1946 को इटली में राजतंत्र के खिलाफ जनमत संग्रह कराया गया था और जनता ने लोकतंत्र के पक्ष में मतदान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493