राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के खर्च के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में एक अप्रैल से अध्यादेश को अधिकृत करने पर मंजूरी दे दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रपति ने कल (गुरुवार) को अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए।”

केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन के मद्देनजर बुधवार को उत्तराखंड में सरकारी व्यय को अधिकृत करने के लिए मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493