राष्ट्रपति ने एकीकरण दिवस पर जर्मनी को बधाई दी

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को जर्मनी को उसके एकीकरण दिवस की वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बड़े स्तर पर आपसी सहयोग का फायदा मिल रहा है।

जर्मनी के राष्ट्रपति जोआचिम गॉक को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, “जर्मनी भारत का महत्वपूर्ण भागीदार है। हमारे दोनों देशों ने लोकतंत्र के साझा मूल्यों के आधार पर एक व्यापक सामरिक भागीदारी का निर्माण किया है, इसमें कानून का राज और व्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल है। “

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच उपयोगी सहयोग से बड़े स्तर पर साझा हित, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, बुनियादी निर्माण, निरंतर विकास और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र, रक्षा और सुरक्षा सहित लोगों के आपसी संबंधों को भी फायदा मिलेगा।

मुखर्जी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारी भागीदारी आने वाले सालों में नया मुकाम हासिल करने के लिए जारी रहेगी।”

तीन अक्टूबर जर्मनी के एकीकरण (पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की) की वर्षगांठ है। इसी दिन साल 1990 में संयुक्त जर्मनी का लक्ष्य पूरा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493