राष्ट्रपति ने कोविंद ने करुणानिधि से मुलाकात की

चेन्नई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को यहां कावेरी अस्पताल में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कोविंद ने ट्वीट किया, “तिरु करुणानिधि से मुलाकात की, कलैंगनसर के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी करुणानिधि के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।”

इस दौरान कोविंद के साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी थे। कोविंद ने अस्पताल में करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन और बेटी कनिमोझी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि को रक्तचाप में कम होने पर 28 जुलाई को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति अभी भी स्थिर बताई जा रही है।

इससे पहले हवाईअड्डे पर पुरोहित, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493