राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेशों में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है, जो विघ्नहर्ता हैं और बुद्धि तथा अच्छे भाग्य के भगवान हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “भगवान गणेश सभी को अपना आशीर्वाद दें, ताकि हमारे विकास की राह में आने वाली सभी रुकावटें खत्म हो जाएं और हमारे देश में शांति, सुख और समृद्धि का वास हो।”

हिदू उत्सवों में खास गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493