राष्ट्रपति ने गिनी-बिसाऊ के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गिनी-बिसाऊ के स्वतंत्रता दिवस (24 सितंबर) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गिनी-बिसाऊ के राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब ने कहा, “सरकार और भारत की जनता की ओर से मुझे गणराज्य गिनी-बिसाऊ की सरकार और जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत और गिनी-बिसाऊ के बीच दोस्ताना और मजबूत रिश्ते हैं, जिसका दोनों देशों को लाभ मिलता रहा है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षो में दोनों देशों की जनता के कल्याण के लिए हमारे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। इस अवसर पर मैं गिनी-बिसाऊ की प्रगति और खुशहाली की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493