नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डेनमार्क की महारानी मारग्रेट द्वितीय को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनका जन्म 16 दिसंबर को है।
डेनमार्क की महारानी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे आपको भारत की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बेहद खुशी हो रही है। मैं डेनमार्क के लोगों की प्रगति व खुशहाली एवं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
राष्ट्रपति ने भारत और डेनमार्क के बीच मित्रता और सहयोग की मजबूती के लिए महारानी मारग्रेट द्वितीय के व्यक्तिगत योगदान पर आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों और जनता के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।”
dharmpath.com dharmpath