नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को तुर्की को उसके राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी और कहा कि दोनों देश साझा ऐतिहासिक जुड़ाव और जीवन मूल्यों की वजह से एक-दूसरे के करीब हैं।
प्रणब ने तुर्की समकक्ष रेसेप तईप ईरदोगन को भेजे अपने संदेश में कहा, “मैं राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और तुर्की के दोस्ताना लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”
उन्होंने कहा, “भारत और तुर्की ने परंपरागत घनिष्ठ संबंधों का लुत्फ उठाया है, जिनका आधार साझा मूल्य और ऐतिहासिक जुड़ाव है।”
उन्होंने कहा, “भारत दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार एवं मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।”
तुर्की का राष्ट्रीय दिवस 29 अक्टूबर को होता है।
dharmpath.com dharmpath