राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की बधाई दी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

मुखर्जी ने यहां जारी एक बयान में कहा, “मैं दुर्गा पूजा के इस उल्लास भरे मौके पर मेरे देश वासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा, “देवी दुर्गा न्याय, सच्चाई और बुद्धिमता के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करे। चलिए हम जगत जननी से हमारे भीतर भाईचारे और प्रेम की भावना जागृत करने की प्रार्थना करें।”

राष्ट्रपति ने कहा, “ईश्वर करे यह त्योहार हमारे समाज के बुनियादी मूल्यों को मजबूत करे और हम सभी को विभाजनकारी एवं विध्वंसक तत्वों से दूर रखे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493