राष्ट्रपति ने देशवासियों को ईद की बधाई दी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईद के पूर्व मौके पर भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए देशवासियों को बधाई दी है।

मुखर्जी ने सोमवार को कहा, “मैं ईद के अवसर पर देश-विदेश में रह रहे अपने सभी मुसलमान भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने देशवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से जीवनयापन करने और बलिदान की भावना पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा, “यह त्योहार विश्वास, दया, त्याग और क्षमा का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा, “इस दिन हजरत इब्राहिम द्वारा किए गए निस्वार्थ बलिदान को याद करें और मानवता का धर्म निभाएं और जरूरतमंदों के दुख-दर्द दूर करने की कोशिश करें।”

देश में 13 सितंबर को ईद मनाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493