राष्ट्रपति ने नाउरु को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र नाउरु के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार व नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

नाउरु के राष्ट्रपति बैरोन दिवावेसी वका को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा, “मैं भारत के नागरिकों, सरकार और अपनी तरफ से आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सरकार और नाउरु गणराज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुखर्जी ने संदेश में कहा है, “नाउरु गणराज्य के मैत्रीपूर्ण लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वाकार करें।”

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच मित्रता व सहयोग के पारंपरिक संबंध में मजबूती आई है। मुझे विश्वास है कि भारत और नाउरु गणराज्य के बीच के सहयोग से दोनों देशों के लोगों लाभान्वित होते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493