राष्ट्रपति ने पीटर एम. क्रिश्चयन को बधाई दी

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फेडरल स्टेट ऑफ माइक्रोनेशिया का 8वां राष्ट्रपति चुने जाने पर एच. ई. पीटर एम. क्रिश्चयन को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “भारत सरकार, यहां के लोगों और मेरी ओर से आपको बधाई और फेडरल स्टेट ऑफ माइक्रोनेशिया का 8वां राष्ट्रपति के रुप में कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “हमारे दोनों देशों के बीच पारम्परिक तौर पर घनिष्ठ तथा मित्रतापूर्ण संबंध रहा है। मेरा विश्वास है कि आने वाले वर्षो में हमारे सहयोग से यह साझेदारी और भी मजबूत होगी। हमारे समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सामना हम मिलकर करेंगे और वैश्विक बदलाव के इस युग में अपनी सहयोग से लाभान्वित होंगे।”

उन्होंने कहा, “आप हमारी ओर से आपकी कुशलता, अच्छे स्वास्थ्य, फेडरल स्टेट ऑफ माइक्रोनेशिया की मित्रतापूर्ण जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493