राष्ट्रपति ने प्रधान से ‘संसूचित’ का सही उच्चारण करवाया

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ लेते वक्त ‘संसूचित’ का ठीक तरह से उच्चारण नहीं किया जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुरंत इसे ठीक करवाया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने हिंदी में पद और गोपनीयता के शपथ भाषण को जब पढ़ना शुरू किया तो उन्होंने ‘संसूचित’ को ‘समुचित’ पढ़ दिया। राष्ट्रपति ने उन्हें टोका और ‘संसूचित’ पढ़वाया।

राष्ट्रपति ने प्रधान को सही तरह से पढ़ने के लिए कहा।

प्रधान एक पल के लिए रुके और सुधार करते हुए कहा, “प्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा,” और इसके बाद अपनी शपथ पूरी की।

प्रधान को तीन अन्य राज्य मंत्रियों निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी के साथ मंत्रिमंडल के विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया है।

पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी सहित नौ अन्य लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493