राष्ट्रपति ने बी.सी. रॉय पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में 2008, 2009 और 2010 के लिए बी.सी. रॉय पुरस्कार प्रदान किए।

वर्ष 2010 के लिए निखिल सी. मुंशी, तेजिंदर सिंह, ओ.पी. कालरा, अमरिंदर जीत कंवर, सुभाष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद और जय अलेक्जेंडर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा, के.एच. संचेती, अतुल कुमार, रेणु सक्सेना, कनन ए. अलीकर, ए.के कृपलानी, जी.वी. राव, एच. एस. भानुशाली, मोती लाल सिंह, सी.एन. पुरंदरे और सी.वी. हरि नारायण जैसे कलाकारों को 2009 के लिए पुरस्कार दिया गया है।

मम्मन चांडी, राजेश्वर दयाल, रोहित वी. भट्ट, नीलम मोहन, मोहन कामेश्वरन, हर्षा जौहरी, गोपाल एच. बदलानी और यश गुलाटी 2008 के लिए पुरस्कृत किए गए।

बीसी रॉय पुरस्कार प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में 1976 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493