राष्ट्रपति ने ब्रुनेई दारुस्सलाम को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम के राष्ट्रीय दिवस (23 फरवरी) की पूर्व संध्या पर वहां के सुल्तान और लोगों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम के सुल्तान हाजी हसन-अल बलकिया मुइज्जाद्दीन वद्दौलाह को भेजे अपने संदेश में कहा है, “मुझे, भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से ब्रुनेई दारुस्सलाम के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महामहिम आपको और वहां की जनता को बधाई देते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम के बीच मित्रता और सहयोग के पारंपरिक नजदीकी संबंध हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और सुदृढ़ होंगे तथा आगामी वर्षो में इससे दोनों ओर के लोगों को फायदा होगा। महामहिम मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण तथा ब्रुनेई दारुस्सलाम के मित्रवत लोगों की सतत प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493