राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिवस पर कुवैत को बधाई दी

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कुवैत के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर वहां के अमीर व जनता को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत और कुवैत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति ने कुवैत के अमीर शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह को भेजे एक संदेश में कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक व आर्थिक आदान-प्रदान सदियों पुराना है।

उन्होंने कहा, “भारत व कुवैत के बीच ऐतिहासिक व दोस्ताना संबंध सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक व आर्थिक आदान-प्रदान पर आधारित हैं। यह लोगों के बीच के संबंध व गहरी पारस्परिक आदर की भावना से चित्रित होता है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में जारी सहयोग भविष्य में और मजबूत होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493