राष्ट्रपति ने शंकर दयाल शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रणब मुखर्जी, शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा, परिवार के सदस्यों और राष्ट्रपति भवन के अन्य अधिकारियों ने दिवंगत राष्ट्रपति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शर्मा 1992 से 1997 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर कार्यरत थे।

पूर्व राष्ट्रपति का निधन 26 दिसंबर,1999 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493