राष्ट्रपति ने सेना दिवस पर सैनिकों को बधाई दी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को सेना दिवस पर सैनिकों को बधाई दी, और उन सैनिकों को याद किया जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, “सभी अधिकारियों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों, नागरिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “आज हम अपने जांबाज जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का ऋणी है।”

मुखर्जी ने एक बयान में कहा, “मैं अपने जवानों के समर्पण और राष्ट्र सेवा के लिए उनकी सराहना करता हूं।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना देश के राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

मुखर्जी ने कहा, “यह आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समय स्थिरिता प्रदान करती है और अक्सर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी सहायता करती है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना को अपनी पेशेवर क्षमता, निस्वार्थ प्रतिबद्धता और अपनी अद्वितीय बहादुरी के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारतीय सेना आने वाले वर्षो में अपने को राष्ट्रीय शक्ति का एक मजबूत और महत्वपूर्ण साधन बनाए रखेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493