वाशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रिपब्लिकन दावेदारों में रियल एस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप आयोवा राज्य में अन्य दावेदारों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक ताजा जनमत सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।
वाशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रिपब्लिकन दावेदारों में रियल एस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप आयोवा राज्य में अन्य दावेदारों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक ताजा जनमत सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।
आयोवा वह पहला राज्य है जहां रिपब्लिकन दावेदारों में से किसी एक के नाम पर उम्मीदवारी की मुहर लगेगी।
कुछ दिन पहले एक टीवी एंकर के साथ अशोभनीय झड़प के बाद ट्रंप की लोकप्रियता में कुछ कमी आई है, लेकिन वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे नबंर पर विस्कॉन्सिन के गर्वनर स्कॉट वॉकर हैं।
सबसे तगड़ा झटका फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर और रिपब्लिकन पार्टी को चलाने वालों के प्रिय माने जाने वाले जेब बुश को लगा है। वह आयोवा में दावेदारों की फेहरिस्त में सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।
रिपब्लिकन दावेदारों में से किसी एक के नाम पर अंतिम मुहर लगाने वाले दूसरे राज्य न्यू हैंपशायर में भी ट्रंप सबसे आगे बने हुए हैं। यह नतीजा बोस्टन हेराल्ड और फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय के एक जनमत सर्वेक्षण में सामने आया है।
अमेरिका को फिर से महान और शक्तिशाली बनाने के वादे के साथ मैदान में उतरे ट्रंप ने मंगलवार को सीएनएन से कहा, “पिनपिनाने के मामले में मैं सबसे बढ़िया हूं। मैं पिनपिनाता, रिरियाता हूं क्योंकि मैं जीतना चाहता हूं। मुझे खुशी नहीं मिलती जब तक मैं रिरिया नहीं लेता। मैं पिनपिनाने वाला हूं और तब तक रहूंगा जब तक जीत नहीं जाऊंगा। “
फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने महिला टीवी एंकर से कही गई अपनी बात का बचाव किया। उन्होंने एंकर से कहा था, “उनकी आंखों से खून आ रहा है, खून कहीं और से आ रहा है। “
इस बात के लिए ट्रंप की आलोचना हुई। कहा गया कि उन्होंने महिला का अपमान किया है। रक्त आने से उनका आशय मासिक स्राव से था। इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसी बात कोई ‘विकृत व्यक्ति’ और ‘दिमागी रूप से बीमार या दिमागी रूप से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति’ ही सोच सकता है।
उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगे। उनकी कंपनियों में महिलाएं सर्वोच्च स्थानों पर हैं और उन्हें पुरुषों के जितना ही वेतन मिलता है।
dharmpath.com dharmpath