राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन 20-28 जनवरी तक जनता के लिए बंद

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर 20-28 जनवरी के बीच जनता के लिए बंद रहेंगे।

आगामी गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल, बीटिंग र्रिटीट समारोह और संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के कारण 20 जनवरी से 28 जनवरी, 2017 तक जनता के लिए इन्हें बंद किया गया है।

21 जनवरी से 28 जनवरी 2017 तक चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी संपन्न नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493