राष्ट्रपति भवन में और ज्यादा घूम सकेंगे पर्यटक

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। अगले महीने से राष्ट्रपति भवन में नए बनाए गए तीन ‘पर्यटन सर्किट’ में आम जनता को जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अंतर्गत मुख्य इमारत, दो संग्रहालय परिसर और बगीचे शामिल हैं। यहां वे अकेले या समूह में घूम सकेंगे।

राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 24 टूर ऑपरेटरों के साथ एक बैठक आयोजित कर उन्हें पर्यटन सर्किट के प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया। इन सर्किट का 25 जुलाई को उद्घाटन किया जाएगा।

इसमें कहा गया कि अब राष्ट्रपति भवन के आगंतुक ऑनलाइन ही बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे।

पॉल ने टूर ऑपरेटरों से कहा कि राष्ट्रपति भवन देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक आर्कषक पर्यटन स्थल बनना चाहता है। इसके लिए उन्होंने टूर ऑपरेटरों से मदद मांगी।

उन्होंने कहा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जुलाई 2012 से पद संभालने के बाद से ही राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493