नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार एवं बुधवार को कर्नाटक की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद राज्य की यह उनकी पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रपति 24 अक्तूबर को बंगलूरु के संस्थापक केम्पे गौड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। बाद में वह आईआईएससी, बंगलुरू प्रयोगशाला जाएंगे तथा वैज्ञानिकों के साथ एक गोल मेज चर्चा में भाग लेंगे।
राष्ट्रपति 25 अक्तूबर को विधान सौध के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हीरक जयंती समारोह ‘वज्र महोत्सव’ में भाग लेंगे तथा कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath